इस बच्चे ने जुटा लिए भूकंप पीड़ितों के लिए 16 लाख!
जी हां! उम्र 8 साल, और नेपाल की मदद के लिए 16 लाख रुपए जुटाने की कोशिश। नींव सराफ 24 मई को अपना 8वां जन्मदिवस मनाएगा।
नई दिल्ली। नेपाल-हिंदुस्तान में पिछले सप्ताह आए विनाशकारी भूकंप में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है, तो अनगिनत लोगों के मलवे में दबे होने की खबरें आ रही हैं। नेपाल में चारों तरफ तबाही का मंजर है, तो पूरी दुनिया से उनकी मदद के लिए हाथ भी बढ़े हैं। इसी क्रम में अमेरिका में रहने वाला नींव सराफ नेपाल की मदद के लिए 16 लाख रुपए जुटा रहा है।
जी हां! उम्र 8 साल, और नेपाल की मदद के लिए 16 लाख रुपए जुटाने की कोशिश। नींव सराफ 24 मई को अपना 8वां जन्मदिवस मनाएगा। नींव सराफ की कोशिश है, कि वो अपने जन्मदिन तक नेपाल की मदद के लिए $25,000 इकट्ठा कर ले। जिससे कुछ लोगों की मदद हो सके।
नींव सराफ के पिता प्रकाश सराफ कहते हैं कि नींव बचपन से ही दूसरों की मदद करता आ रहा है। वो जब 4 साल का था, तभी से लोगों की मदद करने की उसकी इच्छा को हमने जाना। जब वो अपने हिस्से की चॉकलेट भी दूसरे बच्चों को दे दिया करता था।
अमेरिका के लॉरेल प्रांत के मेरीलैंड में रहने वाले नेपाली-भारतीय मूल के प्रकाश सराफ बताते हैं कि पिछले कुछ सालों से नींव अपने जन्मदिवस के अवसर पर खुद के बचाए पैसों को गरीब बच्चों के बीच जाकर खर्चा करता है। उसे दूसरों के चेहरे पर मुस्कान देखना अच्छा लगता है। हमारी भी पूरी कोशिश है कि उसे किसी चीज की कमीं नहीं पड़ने दी जाए। और जो नेक काम उसने खुद अपनी मर्जी से शुरु किया है, वो जारी रहे।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
Great :)
ReplyDelete