Truth Is No More Hidden

सऊदी अरब में आज मनाई जा रही है ईद, 12 दिन की छुट्टी का ऐलान

No comments

सऊदी अरब और मध्य पूर्व में आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। ईद का चांद इस क्षेत्र के कई हिस्सों में गुरुवार शाम को देखा गया। सऊदी अरब सरकार ने ईद के जश्न के लिए 12 दिन की छुट्‌टी का ऐलान किया है। इंडोनेशिया, मलेशिया, अमेरिका, कनाडा और कुछ यूरोपीय देशों में आज ईद मनाई जा रही है।

भारत और पाकिस्तान समेत दक्षिण एशिया के अधिकतर हिस्सों में ईद का चांद दिखने की आज रात पुष्टि होती है तो शनिवार को ईद मनाई जाएगी।

मक्का इस्लाम की सबसे पवित्र जगह मानी जाती है। एक आंकड़े के मुताबिक, करीब 20 लाख लोग यहां इबादत के लिए आए। इसे मस्जिद अल-हरम के नाम से भी जाना जाता है। इस्लाम में प्रत्येक मुस्लिम को एक बार हज की यात्रा जाने और काबा के चक्कर लगाने की हिदायत दी गई है।

No comments :

Post a Comment